BREAKING NEWS : ED ने BBC इंडिया पर लगाया 3.44 करोड़ का जुर्माना, तीन निदेशकों पर भी 1.14 करोड़ की पेनाल्टी…जानें पूरा मामला
BREAKING NEWS : ED ने BBC इंडिया पर लगाया 3.44 करोड़ का जुर्माना, तीन निदेशकों पर भी 1.14 करोड़ की पेनाल्टी...जानें पूरा मामला

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) इंडिया और उसके निदेशकों पर विदेशी वित्तपोषण कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 3.44 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। BBC इंडिया पर आरोप है कि उसने डिजिटल मीडिया संगठनों में 26% FDI (विदेशी निवेश) सीमा के नियमों का उल्लंघन किया और अपने विदेशी वित्तपोषण को 100% बनाए रखा। BREAKING NEWS
इसके साथ ही, BBC के तीन निदेशकों- जाइल्स एंटनी हंट, इंदु शेखर सिन्हा और पॉल माइकल गिब्बंस पर 1,14,82,950 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये अधिकारी कंपनी के संचालन की देखरेख कर रहे थे, इसलिए उन पर व्यक्तिगत तौर पर भी आर्थिक दंड लगाया गया है। BREAKING NEWS
READ MORE: Champions Trophy 2025 : रबाडा की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया
क्या है पूरा मामला?
– सितंबर 2019 में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने डिजिटल मीडिया क्षेत्र में FDI की अधिकतम सीमा 26% तय की थी, जिसे सरकार की मंजूरी के बिना पार नहीं किया जा सकता था।
– लेकिन BBC WS इंडिया, जो कि 100% विदेशी निवेश वाली कंपनी है, ने इस नियम का पालन नहीं किया और FDI को 100% बनाए रखा, जिससे भारतीय कानूनों का उल्लंघन हुआ।
– ED ने इस मामले में अप्रैल 2023 से जांच शुरू की थी, जो आयकर विभाग द्वारा फरवरी 2023 में किए गए सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर आधारित थी।
– 4 अगस्त 2023 को BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया, उसके निदेशकों और वित्त प्रमुख को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया था। BREAKING NEWS
READ MORE: CG Crime : टैक्स जीवन सर्विसेस की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 25 लाख से अधिक की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
ED की जांच और कार्रवाई
– BBC इंडिया पर कुल 3,44,48,850 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
– इसके अलावा, 15 अक्टूबर 2021 से अनुपालन न करने तक हर दिन 5000 का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया।
– ED ने पाया कि BBC WS इंडिया ने FDI को 26% तक सीमित करने के नियमों का उल्लंघन किया और इसे 100% बनाए रखा, जिससे विदेशी वित्तपोषण कानूनों का सीधा उल्लंघन हुआ। BREAKING NEWS
आयकर विभाग के सर्वेक्षण में क्या सामने आया?
आयकर विभाग के सर्वे में पाया गया कि—
– BBC की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिखाई गई आय और लाभ भारत में उसके संचालन के पैमाने के अनुरूप नहीं थे।
– कुछ आय विवरण गड़बड़ पाए गए और कंपनी ने कुछ भुगतान पर कर अदा नहीं किया।
READ MORE: Gangrape : जंक्शन पर महिला से दोस्ती, फिर होटल में खाने के बहाने ले जाकर 4 युवकों ने किया गैंगरेप…3 गिरफ्तार
BBC का पक्ष
BBC ने फरवरी 2023 में एक बयान जारी कर कहा था कि—
– “BBC एक स्वतंत्र मीडिया संगठन है, और हम अपने सहकर्मियों व पत्रकारों के साथ खड़े हैं, जो बिना डर और पक्षपात के रिपोर्टिंग करते रहेंगे।”
– उन्होंने यह भी कहा कि वे अधिकारियों के साथ सहयोग जारी रखेंगे और उम्मीद करते हैं कि यह मामला जल्द सुलझ जाएगा। BREAKING NEWS
READ MORE: Crime News : ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप! सहयोगी को पीटा, फिर जंगल में रातभर चलती रही दरिंदगी…6 आरोपी गिरफ्तार