
नई दिल्ली | BREAKING NEWS : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक नक्सली महिला को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पहचान छुपाकर पीतमपुरा में रह रही थी। यहां वह घरों में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रही थी। पकड़ी गई महिला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुदाबुरु गांव की रहने वाली है और झारखंड पुलिस द्वारा वांछित थी। पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। BREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार महिला 23 साल की नक्सली कार्यकर्ता है, जिसने अपनी पहचान बदलकर दिल्ली में शरण ली थी। आरोपी झारखंड के सोनुआ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में वांछित थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने पांच साल तक कड़ी और गहन ट्रेनिंग ली थी और 2018, 2019 और 2020 में झारखंड पुलिस के साथ तीन मुठभेड़ों में शामिल रही थी। BREAKING NEWS
READ MORE : BREAKING NEWS : पुलिस ने 30 लाख की प्रतिबंधित लकड़ी के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
दिल्ली में पहचान छिपाकर कर रही थी काम
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छुपा ली थी और दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। BREAKING NEWS
इन धाराओं में हुआ मामला दर्ज
आरोपी पर भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इससे जुड़े अन्य संपर्कों और नेटवर्क की जांच कर रही है। BREAKING NEWS