CG Breaking : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में 2 मेकअप आर्टिस्ट युवतियों की मौत…एक युवक घायल
CG Breaking : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में 2 मेकअप आर्टिस्ट युवतियों की मौत...एक युवक घायल

कोरबा | CG Breaking : छत्तीसगढ़ की दो युवतियां और एक युवक आज मनाली से घर लौटते समय एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। CG Breaking वे मनाली ट्रिप के बाद कोरबा लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। CG Breaking
READ MORE: CG Big Breaking : कर्मचारी पर अज्ञात बदमाशों ने किया फायरिंग, कैश लूटकर फरार…पुलिस ने इलाके में की नाकेबंदी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। इस दौरान घायल युवती ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मृत युवतियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। CG Breaking
READ MORE: Rape Case : BJP अध्यक्ष और इस सिंगर पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने कहा- एक्ट्रेस बनाने और सरकारी नौकरी देने दिया था झांसा
हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जो मनाली से घूमकर कोरबा लौट रहे थे। वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपनी कार में सफर कर रहे थे, जब बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर पाली थाना क्षेत्र के चैतमा के पास एक डिपोजल फैक्ट्री के नजदीक उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से टकराई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवतियों की मौत हो गई।
READ MORE: Weather Alert : कल से मौसम दिखाएगा कड़े तेवर, राज्य में हफ्ते भर होगी भारी बारिश, चेतावनी जारी…
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण खोना था। कटघोरा मार्ग पर अक्सर हादसों की खबरें आती रहती हैं, और इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित और सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की है। CG Breaking
READ MORE: Rape : रिश्ते शर्मशार! चचेरा भाई ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मृतकों की पहचान-
1. मोनिका चटर्जी, 25 वर्ष
2. दीक्षा राठौर, 26 वर्ष
घायल: देवराज लांजेकर