ChhattisgarhPolitical
Big Breaking : IPS जीपी सिंह हुए बहाल, जारी हुआ आदेश…

रायपुर। Big Breaking : आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को पुनः सेवा में बहाल कर दिया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया हैं। यह आदेश केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) द्वारा पारित आदेश के आधार पर जारी किया गया है।
Read More : Big Breaking : कई उपनिरीक्षकों को मिला बड़ा तोहफा, इंस्पेक्टर के पद पर हुए पदोन्नत, देखें लिस्ट…
दरअसल 20 जुलाई 2023 को जारी निलंबन आदेश को खारिज करते हुए उसी दिनांक से जीपी सिंह को पद पर बहाल किया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी गुरजिंदर पाल सिंह (जीपी सिंह) को 20 जुलाई 2023 को गृह मंत्रालय के आदेश के तहत सेवानिवृत्त किया गया था। उन्होंने इस आदेश को केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में चुनौती दी थी। CAT ने 10 अप्रैल 2024 को गृह मंत्रालय के आदेश को रद्द कर दिया और जीपी सिंह को सेवा में बहाल करने तथा सभी लाभ देने के निर्देश दिए।