BREAKING NEWS : 65 इमारतों पर जल्द चलेगा बुलडोजर, 3500 परिवार होने वाले हैं बेघर…आशियाना उजड़ने की खबर से लोग सकते में
BREAKING NEWS : 65 इमारतों पर जल्द चलेगा बुलडोजर, 3500 परिवार होने वाले हैं बेघर...आशियाना उजड़ने की खबर से लोग सकते में

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : मुंबई से सटे कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र के तहत आने वाली 65 इमारतों को तोड़ने का आदेश मुंबई हाई कोर्ट ने दिया है। इस फैसले के बाद इन इमारतों में रहने वाले करीब 6,500 लोग पुनर्वासन के संकट का सामना कर रहे हैं। ये इमारतें डोंबिवली ईस्ट और वेस्ट के विभिन्न भूखंडों पर बनी हैं, जिनमें से 35 भूखंड पहले से गार्डन, मैदान और अस्पताल के लिए रिजर्व थे। BREAKING NEWS
बिल्डर्स ने इन आरक्षित जमीनों पर अवैध तरीके से इमारतों का निर्माण किया और इन फ्लैट्स को बेच दिया। आरोप है कि कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी परमिशन लेटर बनाए गए और नकली नक्शे पास करवाए गए थे। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महारेरा से रेरा नंबर हासिल किया गया और बैंक से होम लोन दिलवाए गए। BREAKING NEWS
READ MORE: Delhi CM Name Announcement : आज होगा दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का ऐलान, विधायक दल की बैठक में तय होगा नाम…कल लेंगे शपथ
व्हिसल ब्लोअर की जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने इन 65 इमारतों को तोड़ने का आदेश दिया है, जिससे 3,500 परिवारों का घर से बेघर होने का खतरा है। ये परिवार अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई संपत्तियों में रहते थे, लेकिन अब इन पर किसी भी समय महानगर पालिका का बुलडोजर चल सकता है। BREAKING NEWS
यह मामला साल 2020 में सामने आया, जब मानपाडा पुलिस थाने में पहली एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 60 लोगों पर आरोप था कि उन्होंने नकली दस्तावेजों के सहारे 65 इमारतों का निर्माण अवैध रूप से किया। इसी मामले में 2022 में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई और एसआईटी की टीम ने इस मामले की जांच शुरू की। इसके बाद कल्याण पुलिस थाने में तीसरी एफआईआर दर्ज की गई। BREAKING NEWS