CrimeInternationalNational

BREAKING NEWS : दुबई की उड़ान से पहले गिरफ्तारी! बैग में मिले 17 करोड़ और 7 सोने के बिस्किट, मचा हड़कंप

BREAKING NEWS : Arrested before flight to Dubai! 17 crores and 7 gold biscuits found in bag, commotion ensued

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : अफ्रीकी देश जाम्बिया के कस्टम अधिकारियों ने शनिवार को तस्करी के आरोप में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस शख्स के पास से अधिकारियों ने 23 लाख डॉलर (लगभग 17 करोड़ रुपये) से अधिक की नकदी और 5 लाख डॉलर कीमत का सोना बरामद किया। यह गिरफ्तारी केनेथ कौंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गई, जब वह दुबई जा रहा था। हालांकि, गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

BREAKING NEWS ड्रग एनफोर्समेंट कमीशन (DEC) ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की उम्र 27 साल है और वह एक भारतीय नागरिक है। उसे उस समय पकड़ा गया जब वह संयुक्त अरब अमीरात के दुबई के लिए यात्रा कर रहा था। उसके पास 23,20,000 डॉलर की नकदी और सात सोने के टुकड़े पाए गए, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख डॉलर थी।

READ MORE : Snapchat : Instagram-Facebook छोड़िए, अब Snapchat से भी होगी जबरदस्त कमाई! जानें क्या है तरीका…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोटों के बंडल को रबर बैंड से बांधकर एक काले बैग में रखा गया था, जिसे बाद में एक बड़े सूटकेस में डाल दिया गया था। DEC ने कहा है कि इस मामले की जांच जारी है और चेतावनी दी कि अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। BREAKING NEWS

BREAKING NEWS जाम्बिया में तांबा और सोने जैसे खनिजों के बड़े भंडार हैं, जिससे यहां सोने की तस्करी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में 2023 में, जाम्बिया में मिस्र के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास 127 किलोग्राम सोना और 57 लाख डॉलर नकद बरामद हुए थे।

READ MORE :  Suicide News : दुल्हन ने किया सुसाइड, क्या बोली थी भाई को, शादी को तीन दिन भी नहीं बीते थे

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button