BREAKING NEWS : 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला
BREAKING NEWS : 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर किया गया था, जिसमें मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। BREAKING NEWS
सोनू सूद को इस मामले में गवाही देने के लिए कई बार समन भेजे गए थे, लेकिन वह एक भी बार कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है। दरअसल, वकील राजेश खन्ना ने आरोप लगाया था कि मोहित शुक्ला ने उन्हें नकली रिजिका सिक्कों में निवेश करने का झांसा दिया था, और सोनू सूद को इस मामले में गवाही देनी थी। लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने यह वारंट जारी किया है, जिसे ओशिवारा पुलिस स्टेशन, मुंबई भेजा गया है। पुलिस को अभिनेता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया है। BREAKING NEWS
कोर्ट में पेश होने के निर्देश
मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश में कहा गया है, “सोनू सूद को कई बार समन भेजे गए थे, जिन्हें उन्होंने नजरअंदाज किया। वह गवाही देने के लिए एक भी बार कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसी कारण अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।” इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। अभी तक सोनू सूद या उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। BREAKING NEWS