Breaking News : आंसू गैस के गोले छोड़ने से घायल हुए कार्यकर्ता की मौत, कांग्रेस ने कहा- ‘यह लोकतंत्र की क्रूर हत्या है…’
Breaking News : आंसू गैस के गोले छोड़ने से घायल हुए कार्यकर्ता की मौत, कांग्रेस ने कहा- 'यह लोकतंत्र की क्रूर हत्या है...'

नई दिल्ली | Breaking News : असम में कांग्रेस पार्टी द्वारा अडानी के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रदर्शन का आह्वान किया था, जब कार्यकर्ता राजभवन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तो सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव हुआ. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके परिणामस्वरूप यह घटना हुई.
READ MORE: Neelkamal Boat Accident At Sea : नीलकमल पलट गया, पानी में मचा हडक़म्प, 77 रेस्क्यू किए गए तो तीन लापता..जाने क्या है पूरा हादसा
Breaking News असम कांग्रेस ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए कार्यकर्ता की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “हम अधिवक्ता मृदुल इस्लाम की दुखद मृत्यु से शोक संतप्त हैं, जिन्होंने गुवाहाटी में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन – ‘राजभवन चलो’ के दौरान अपनी जान गंवा दी. न्याय और लोकतंत्र के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा. इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.”
READ MORE: CG News : शिक्षिका को स्कूल में फोन चलाना पड़ा महंगा, शिकायत के निलंबित, प्रधान पाठक को धमकाने का भी आरोप
असम कांग्रेस के प्रमुख भूपेन बोरा ने कार्यकर्ता की मौत पर शोक व्यक्त किया और इसे लोकतंत्र की क्रूर हत्या बताया. उन्होंने कहा, “पुलिस द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के कारण मृदुल इस्लाम की मृत्यु हुई. आज मेरी अगुवाई में 10 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी गुवाहाटी के राजभवन के पास एकत्र हुए थे, विरोध अडानी द्वारा की गई अभूतपूर्व लूट के खिलाफ था.”
READ MORE: Weather Alert : 23 दिसंबर तक मौसम विभाग ने जारी किया ‘डबल अलर्ट’, इन राज्यों में बारिश और ठंड बरपाएगी कहर
Breaking News प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं जैसे देवव्रत सैकिया, भूपेन बोरा और रिपुन बोरा सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. कुछ प्रदर्शनकारियों को कथित रूप से बसों में भरकर एक अज्ञात पुलिस स्टेशन ले जाया गया. पुलिस की कार्रवाई पर भूपेन बोरा ने कड़ी निंदा करते हुए इसे पुलिस की दादागिरी का उदाहरण बताया.