Chhattisgarh

Breaking : खबर का असर, विवादित भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द, जमकर हुआ था हंगामा, किरण देव सिंह के निर्देश पर बड़ा फैसला, पढ़िए हुआ क्या था ?

रायपुर। Breaking : वायरल छत्तीसगढ़ की खबर का बड़ा देखने को मिला हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के रायपुर क्षेत्र में विवादित मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की अनुशंसा पर संगठन मंत्री पवन साय ने यह कदम उठाया है। जिन मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द की गई है, उनमें रायपुर ग्रामीण के माना मंडल, बिरगांव मंडल, धरसींवा मंडल, गरियाबंद मंडल और बस्तर मंडल शामिल हैं।

CG Politics

Breaking : दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के माना मंडल के अध्यक्ष चुनाव में बड़ा हंगामा हुआ था। चुनाव परिणाम के बाद फुडहर स्थित सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की खबर सामने आई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस से डेढ़ साल पहले दलबदलू बने भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया।

Breaking : घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए उनकी गाड़ी के सामने लेट गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक साहू ने कर्मठ और पार्टी के अंदर लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया और दलबदलू को अध्यक्ष बना दिया। हंगामें का वीडियो सामने आने के बाद वायरल छत्तीसगढ़ ने प्रमुखता से खबर प्रसारित किया था, जिसके बाद बड़ा असर देखने को मिला हैं।

READ MORE : CG Politics Breaking : भाजपा माना मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा, विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की खबर, देखें वीडियो

सूत्रों के अनुसार रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत मेघुराम साहू का नाम सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष के रूप में तय किया गया था। लेकिन अचानक भीमवंत निषाद का नाम सामने आने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। विरोध में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की और विधायक मोतीलाल साहू का विरोध किया। कुछ कार्यकर्ता तो भाजपा विधायक की गाड़ी के सामने लेट गए और विरोध प्रदर्शन किया।

Breaking : कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधायक साहू ने कर्मठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया, जिससे उनका अपमान हुआ है। इस नाराजगी के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। वायरल वीडियो में कार्यकर्ता कह रहे हैं कि कांग्रेस से आए व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष कैसे बना दिया गया, जबकि पांच नामों पर चर्चा हो रही थी, तो यह छठा नाम कहां से आ गया।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button