इस दिन रायपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साय सरकार का जारी करेंगे रिपोर्ट कार्ड

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 13 तारीख को सुबह रायपुर पहुंचेंगे। विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा 13 तारीख को रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। इस मौके पर साइंस कॉलेज मैदान में सभा भी होगी। सभा में करीब 50 हजार लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।
Read More : Arvind Kejriwal : चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, क्या सच में BJP बंद कर देगी फ्री बिजली
नड्डा की सभा की तैयारी चल रही है। सरकार के मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सोमवार को साइंस कॉलेज मैदान जाकर तैयारियों को लेकर अफसरों को दिशा निर्देश भी दिए।
पार्टी ने साइंस कॉलेज मैदान की सभा के लिए पूर्व मंत्री राजेश मूणत को जिम्मेदारी दी है। सभा में प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के लिए कहा गया है। सभी जिलों में अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जा रही है। करीब 50 हजार लोगों के सभा में जुटने की संभावना जताई जा रही है।