Big News : श्रीलंकाई नौसेना की मनमानी! 11 मछुआरों को गिरफ्तार, भारत-श्रीलंका संबंधों में बढ़ सकता है तनाव?

नई दिल्ली। Big News : एक बार फिर तमिलनाडु के मछुआरे श्रीलंकाई नौसेना के शिकंजे में फंस गए हैं। खबर है कि श्रीलंकाई नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ रहे 11 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया है। उन्हें जांच के लिए कांगेसंथुरई नौसेना शिविर ले जाया गया है। रामेश्वरम मछुआरा संघ के अनुसार, इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे मछुआरों के जीवनयापन पर संकट गहराता जा रहा है।
Read More : Big News : जंगल में लगी भीषण आग, अब तक 18 की मौत, मचा कोहराम…
Big News : प्रधानमंत्री मोदी की आगामी श्रीलंका यात्रा से पहले बढ़ा तनाव
मछुआरों की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब अगले महीने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले हैं। दोनों देशों के बीच मछुआरों की गिरफ्तारी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कई बार विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
Big News : लगातार बढ़ रही गिरफ्तारियां
हाल ही में इसी महीने की शुरुआत में श्रीलंकाई नौसेना ने पंबन क्षेत्र से 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, पिछले महीने 23 तारीख को भी 32 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। उनकी पांच मछली पकड़ने वाली नौकाएं भी जब्त कर ली गई थीं।
Read More : Big News : आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला, ASI समेत 2 की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप…
Big News : सात भारतीय मछुआरों की रिहाई
इस बीच, श्रीलंका की जेल से रिहा हुए सात मछुआरे हाल ही में चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें से चार मछुआरों को 20 फरवरी और बाकी तीन को 22 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
Big News : 2024 में अब तक 150 से अधिक भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना का दावा है कि 2024 में अब तक 550 से अधिक भारतीय मछुआरों को उनके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अकेले इस साल 150 से ज्यादा भारतीय मछुआरे हिरासत में लिए जा चुके हैं।
Read More : BIG NEWS : दिल्ली से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध आतंकी, राजधानी में कर था शॉल का बिजनेस…
Big News : पीएम मोदी की श्रीलंका यात्रा पर नजर
प्रधानमंत्री मोदी 2015 के बाद चौथी बार श्रीलंका की यात्रा करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2015, 2017 और 2019 में द्वीप राष्ट्र का दौरा किया था। श्रीलंका के विदेश मंत्री हेराथ ने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखना चाहती है और किसी भी तरह की विदेश नीति में तटस्थता बनाए रखेगी। हालांकि, लगातार हो रही मछुआरों की गिरफ्तारियां दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास पैदा कर सकती हैं।