Big News : बेंगलुरु के सुधार गृह में मानवता शर्मसार, निजी सुधार केंद्र में मरीज को किया प्रताड़ित, मालिक गिरफ्तार
Big News : Humanity shamed in Bengaluru's correctional home, patient tortured in private correctional center, owner arrested

बेंगलुरु। Big News : कर्नाटक की राजधानी के बाहरी इलाके नेलमंगला से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट सुधार गृह में एक मरीज को इसलिए बुरी तरह पीटा गया क्योंकि उसने वार्डन के कपड़े धोने और शौचालय साफ करने से इनकार कर दिया था।.
Big News CCTV फुटेज में कैद हुई इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति मरीज को कमरे में बंद कर डंडे से पीटता है, जबकि बाकी लोग खामोश तमाशबीन बने रहते हैं। इसके बाद एक और शख्स आता है और पिटाई में शामिल हो जाता है।
READ MORE : Big News : बेंगलुरु के सुधार गृह में मानवता शर्मसार, निजी सुधार केंद्र में मरीज को किया प्रताड़ित, मालिक गिरफ्तार
Big News घटना फरवरी महीने की है, लेकिन उस वक्त किसी ने शिकायत नहीं की। जैसे ही CCTV फुटेज सामने आई, बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस ने तुरंत सुओ मोटो केस दर्ज कर लिया और रिहैब सेंटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
Big News पुलिस अधीक्षक सीके बाबा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न केवल मारपीट का केस दर्ज किया गया है, बल्कि वायरल तस्वीरों में तलवार के साथ जन्मदिन मनाने के चलते आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
READ MORE : Bacheli News : बचेली में 24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
Big News पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मरीज से जबरन निजी काम करवाए जा रहे थे, जैसे कि वार्डन के कपड़े धोना और टॉयलेट साफ करना। मना करने पर उसके साथ यह बर्बरता की गई।
Big News पुलिस ने इस सेंटर पर छापा मारा और मालिक के साथ-साथ वार्डन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पीड़ित अब उस सेंटर में नहीं रहता और काफी समय पहले ही वहां से चला गया है।
READ MORE : BREAKING NEWS : दिल दहला देने वाली घटना! कैंसर से जूझ रहे पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा- अब सहन नहीं होता…
Big News पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह तलवार लहराते हुए जन्मदिन का केक काटता दिखाई देता है। इससे यह भी शक गहराया है कि सेंटर में अनुशासन के नाम पर किस तरह की गुंडागर्दी चल रही थी। बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की पहचान की कोशिश में जुटी है।