रिलीज होते ही फैंस पर छाया Pushpa 2 का खुमार, प्रीमियर शो में भारी संख्या में उमड़ी भीड़, भगदड़ मचने से एक महिला की ऑन द स्पॉट मौत

मुंबई। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) आज रिलीज हो गई हैं। रिलीज होते ही फैंस का उत्साह और दीवानगी देखने को मिल रही है। सभी सिनेमाघरों में फैंस भारी तादात में पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई हैं। दरअसल कल यानी बुधवार को हैदराबाद में प्रीमियर हुआ, जिसमें भगदड़ मच गई।
Read More : Pushpa 2 Advance Booking : एडवांस बुकिंग में ‘पुष्पा 2’ का भौकाल, धड़ाधड़ बुक हो रहे टिकट, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश…
मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ संध्या थिएटर के बाहर हुई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। बता दे कि अल्लू अर्जुन भी अपनी फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अल्लू अर्जुन की उपस्थिति ने दर्शकों को और भी उत्साहित कर दिया था। उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग थिएटर के बाहर इकट्ठा हो गए। जिसके चलते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। (Pushpa 2)
बताया जा रहा है कि, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि प्रशासन को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। लेकिन फिर भी भगदड़ को रोकने में नाकाम रही। जिसके कारण एक महिला की जान चली गई। (Pushpa 2)