Big News : कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! छुट्टियों पर लगी रोक, जानें वजह…

सरगुजा। Big News : जिले में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की छुट्टियों पर 31 मई तक रोक लगा दी है। यह फैसला जिले में आयोजित होने वाले *सुशासन तिहार* के मद्देनज़र लिया गया है, जिसके चलते सभी विभागों में पूरी क्षमता से कार्य सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है।
Read More : Big News : आसमान से बरसी आफत, चपेट में आकर 22 लोगों की मौत, चरों ओर मचा कोहराम…
Big News : जारी आदेश के अनुसार, 8 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में सुशासन तिहार मनाया जाएगा। पहला चरण 11 अप्रैल तक चलेगा, जबकि तीसरा चरण 5 मई से 31 मई तक संचालित होगा। इस आयोजन के दौरान शासन की योजनाओं, जनसेवा और प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से लागू करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
Big News : कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन तीन चरणों के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को सामान्य छुट्टी नहीं दी जाएगी। केवल अपवाद की स्थिति में, और वह भी कलेक्टर की स्वीकृति के बाद ही, अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा।