Big News : आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला, ASI समेत 2 की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप…

भोपाल। Big News : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां आक्रोशित भीड़ ने पहले ग्रामीण को बंधक बनाकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम पर भी धावा बोल दिया। इस हमले में क्षेत्र के एएसआई रामचरण गौतम की जान चली गई। जबकि, शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारती और हनुमना तहसीलदार कुमारे लाल पनिका समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Read More : BIG NEWS : दिल्ली से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध आतंकी, राजधानी में कर था शॉल का बिजनेस…
Big News : जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव के ग्रामीण दो माह पहले हुए अशोक आदिवासी की मौत से आक्रोशित थे। अशोक की मौत सड़क हादसे में हुई थी, लेकिन परिजन सनी द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं की तो आदिवासी परिवार ने शनिवार शाम 4 बजे उसे बंधक बना लिया। जिसे बचाने पुलिस टीम गड़रा गांव पहुंची थी। फिलहाल रीवा और मैहर जिले से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।