CG News : सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया स्वागत
CG News : Hundreds of youths joined BJP, State President Kiran Singh Dev welcomed them

जगदलपुर | CG News : आज भाजपा जिला कार्यालय में नानगुर मंडल और जगदलपुर मंडल के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की उपस्थिति में युवाओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने नवप्रवेशी युवाओं को पटका पहनाकर औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल किया।
CG News अपने संबोधन में किरण सिंह देव ने कहा, “आप सभी युवाओं का भाजपा परिवार में स्वागत है।” उन्होंने आगे कहा कि जिस मंडल में वे निवासरत हैं, वहां के मंडल अध्यक्ष से मिलकर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करें और सूचीबद्ध रूप से अपना नाम दर्ज कराएं।
READ MORE : CG News : “बस्तर पण्डूम” नामकरण पर आपत्ति, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में प्रवेश का सही अर्थ तभी होगा जब युवा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। यदि वे पार्टी के लिए अच्छा काम करेंगे, तो भविष्य में उन्हें संगठन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
CG News इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विधाशरण तिवारी ने भी नवप्रवेशी युवाओं को संबोधित किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा को अपनाकर सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, मनोहर तिवारी, आर्यन आर्य, प्रकाश रावल, अविनाश सिंह, संजय चंद्राकर, मनोज जंगम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।