India’s Got Latent Controversy : अब सभी एपिसोड होंगे डिलीट? समय रैना और 30 अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने दर्ज की FIR
India's Got Latent Controversy : अब सभी एपिसोड होंगे डिलीट? समय रैना और 30 अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली | India’s Got Latent Controversy : ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जो समय रैना, बलराज घाई और अन्य के खिलाफ है। पुलिस ने शो के पब्लिश किए गए हिस्से को देखने के बाद एफआईआर दर्ज की है। India’s Got Latent Controversy
इस कंट्रोवर्सी में अब तक 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और संबंधित बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। शो के पहले एपिसोड से लेकर एपिसोड 6 तक जितने भी लोग इस मामले में शामिल थे, उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। India’s Got Latent Controversy
READ MORE: ED Raid News : कांस्टेबल सहित तीन को किया गया गिरफ्तार, छापेमारी के बाद ईडी का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस शो के सभी एपिसोड को यूट्यूब से डिलीट करने की मांग की है और संबंधित लोगों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। साथ ही, ऑल इंडिया सिने वर्क एसोसिएशन (AICWA) ने भी सख्त कदम उठाते हुए इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े सभी लोगों को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर बैन लगा दिया है। अब कोई भी बॉलीवुड या रीजनल फिल्म प्रोडक्शन हाउस उनके साथ काम नहीं करेगा। India’s Got Latent Controversy
READ MORE: BREAKING NEWS : जम्मू में IED विस्फोट से कैप्टन और जवान शहीद, एक अन्य घायल…सर्च ऑपरेशन जारी
पूरा मामला यह है कि ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ एक कॉमेडी शो है, जो यूट्यूब पर प्रसारित होता है। शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ से जुड़ा सवाल किया था, जिसे ‘अश्लील’ माना गया। इस सवाल को लेकर अब काफी विवाद पैदा हो गया है और इसके बाद कानूनी कार्रवाई की शुरुआत हुई है। India’s Got Latent Controversy