Big Breaking : बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 12 माओवादियों के मारे जाने की खबर, सुबह से चल रहा ऑपरेशन
Big Breaking : बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 12 माओवादियों के मारे जाने की खबर, सुबह से चल रहा ऑपरेशन

बीजापुर | Big Breaking : बीजापुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मंगलवार को नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें डीआरजी बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोबरा बटालियन सहित अन्य केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों की टीम सुबह 9 बजे से जंगलों में सर्चिंग कर रही है। Big Breaking
READ MORE: CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण देव का निर्विरोध चयन संभव, कल होगा अंतिम निर्णय
सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक पुलिस और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है। हालांकि, मुठभेड़ की पूरी जानकारी और पुष्टि सर्च ऑपरेशन के बाद ही उपलब्ध होगी। Big Breaking
READ MORE: Breaking News : स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, 4 बच्चे सहित शिक्षिका घायल…
यह ऑपरेशन बीजापुर और आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आतंक फैलाने वाले माओवादियों को खात्मा करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन की शुरुआत से ही जंगलों में लगातार गश्त और सर्चिंग को जारी रखा है।
READ MORE: MP NEWS : भोपाल के अजीबोगरीब चोर: सूने घर में घुसकर कोई पहन रहा ब्रांडेड कपड़े और जूते,नाबालिग चोर खा रहा बनाकर खाना
आशा है कि सर्च ऑपरेशन के बाद मुठभेड़ के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त होगी। Big Breaking