Big Breaking : घर में लगी भीषण आग, रिटायर्ड डीएसपी समेत 6 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

कठुआ। Big Breaking : सुबह-सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, जम्मू-कश्मीर के कठुआ के शिव नगर स्थित एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोगों बेहोश हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक सेवानिवृत्त डीएसपी भी शामिल हैं।
Read More : Big Breaking : वायरल छत्तीसगढ़ की खबर का बड़ा असर, नशे में धुत डॉक्टर को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
मिली जानकारी के अनुसार, कठुआ के शिवा नगर में सेवानिवृति डीएसपी के घर देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दम घुटने से घर में सो रहे छह लोगों की मौत हो गई। जबकि चार बेसुध बताए जा रहे हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Kathua, J&K | Six died and four injured as a fire broke out at a house in Shiva Nagar.
Kathua GMC Principal, SK Atri says, "A fire broke out in a rented house of a retired assistant matron. Out of 10 people, 6 were brought dead and 4 of them were injured… Prima… pic.twitter.com/hUGiBzVDF5
— ANI (@ANI) December 18, 2024
मृतकों में एक सेवानिवृत्त डीएसपी भी शामिल हैं। तीन लोगों को घर से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि रेस्क्यू के दौरान एक पड़ोसी भी घायल हुआ।