Big Breaking : गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा, नाव से टकराया नेवी क्राफ्ट, 4 नौसेना कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत

मुंबई। Big Breaking : महाराष्ट्र में मुंबई में हादसा हुआ हैं। बताया जा रहा है कि, नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 101 अन्य लोगों को बचा भी लिया गया। मृतकों में 4 नौसेना कर्मी भी शामिल हैं।
भारतीय नौसेना के एक बयान के मुताबिक, दुर्घटना तब हुई, जब समुद्र में इंजन परीक्षण के दौरान स्पीडबोट में खराबी के कारण नियंत्रण खो गया और वह नौका से जा टकराई।
Read More : Big Breaking : घर में लगी भीषण आग, रिटायर्ड डीएसपी समेत 6 लोगों की मौत, मचा हड़कंप
Big Breaking : केंद्र सरकार देगी मुआवजा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया। वहीं, PM मोदी की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुंबई में हुई नौका दुर्घटना दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं। प्रभावितों को सहायता प्रदान की जा रही है।’’
Big Breaking : PMO ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने मुंबई में नौका दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’