Chhattisgarh
Big Breaking : सर्चिंग के दौरान IED हुआ ब्लास्ट, दो जवान घायल

नारायणपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह एक सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान IED की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। यह घटना अबूझमाड़ के कच्चापाल तोके मार्ग पर हुई, जहां जवान जंगल में सर्चिंग कर रहे थे। घायल जवानों को तुरंत जिला अस्पताल लाया जा रहा है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Read More : Big Breaking : गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 5 लोग घायल…
Big Breaking : यह हमला नक्सलियों द्वारा की गई एक नई साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसमें उन्होंने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलों में IED बम लगाए थे। सुरक्षा बलों का मानना है कि नक्सलियों ने इस क्षेत्र में अपने छुपे हुए ठिकानों को सुरक्षा बलों से बचाने के लिए IED बिछाए थे, और आज सुबह सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों का सामना इन विस्फोटकों से हो गया।