Chhattisgarh
Big Breaking : माना बाल संप्रेषण गृह से चार नाबालिग फरार, मचा हड़कंप…
Big Breaking : माना बाल संप्रेषण गृह से चार नाबालिग फरार, मचा हड़कंप...

रायपुर। Big Breaking : रायपुर के माना स्थित बाल संप्रेषण गृह से चार नाबालिग फरार होने की घटना सामने आई है। यह घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है, जब चारों किशोर भोजन के बाद मौका पाकर वहां से भाग निकले। इस दौरान संप्रेषण गृह के कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन सुरक्षा में चूक के कारण वे नाबालिगों को रोकने में नाकाम रहे।
Read More : Big Breaking : राजौरी में बड़ा आतंकी हमला, भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने की फायरिंग…
Big Breaking : माना पुलिस को इस घटना की मौखिक सूचना मिलते ही नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी गई, हालांकि संप्रेषण गृह प्रबंधन की लापरवाही इस हद तक रही कि अब तक थाने में लिखित शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई गई है। इससे उनके भागने की सटीक योजना और तरीकों का पता नहीं चल पाया है। भागने वाले चार नाबालिगों में तीन रायपुर के निवासी हैं, जबकि एक ओडिशा का रहने वाला है। सभी आरोपी गंभीर अपराधों में बाल संप्रेषण गृह में रखे गए थे।