InternationalNational

BIG BREAKING : पूर्व राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट

 

BIG BREAKING : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत सोमवार को अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें वाशिंगटन डी.सी. के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें बुखार और कुछ अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी। उन्हें मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में जांच और निगरानी के लिए एडमिट किया गया है।

BIG BREAKING : हालांकि, उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल उरेना ने बयान जारी कर बताया कि उनका स्वास्थ्य अब स्थिर है और वे अच्छी देखभाल प्राप्त कर रहे हैं। उरेना ने कहा, “उनका स्वास्थ्य अच्छा है और वे डॉक्टरों द्वारा दी जा रही बेहतरीन देखभाल के लिए आभारी हैं।”

Read More : Big Breaking : नक्सलियों और कोबरा बटालियन के बीच मुठभेड़, दो जवान हुए घायल

BIG BREAKING : कमला हैरिस के लिए प्रचार में सक्रिय थे बिल क्लिंटन

हाल ही में संपन्न हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान, बिल क्लिंटन काफी सक्रिय रहे थे। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए प्रचार भी किया था और डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में उनका संबोधन भी हुआ था। इस दौरान,  उन्होंने हैरिस की जमकर सराहना की और राष्ट्रपति जो बाइडन के कठिन निर्णयों की भी तारीफ की।

BIG BREAKING : क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा था, “ट्रंप केवल खुद के बारे में बात करते हैं, उनकी हर बात में ‘मैं’ होता है। अगली बार जब आप उन्हें सुनें, तो ध्यान दें कि वह कितनी बार अपना जिक्र करते हैं।” हालांकि, चुनाव में हैरिस को ट्रंप के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button