BIG BREAKING : भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार हुए पूर्व PM, 14 साल की मिली सजा…पत्नी भी 7 साल तक रहेगी जेल के अंदर
BIG BREAKING : भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार हुए पूर्व PM, 14 साल की मिली सजा...पत्नी भी 7 साल तक रहेगी जेल के अंदर

BIG BREAKING : पूर्व और उनकी पत्नी को एक भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया है। दरअसल पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने इमरान खान (imran khan) को 14 साल की सजा सुनाई है, जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को सात साल की सजा दी गई है। इसके अलावा, इमरान खान पर 10 लाख रुपये और उनकी पत्नी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यदि वे दोनों जुर्माना नहीं चुका पाते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि इमरान खान और उनकी पत्नी ने अवैध रूप से भूमि हड़पने और पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्सियत मलिक रियाज को धमकी देने की कोशिश की थी।
Read More : Big Breaking : नाव पलटने से बड़ा हादसा, 40 लोगों की डूबकर मौत, देश में पसरा मातम
BIG BREAKING : इस मामले में यह आरोप भी लगाए गए हैं कि इमरान खान और उनकी पत्नी ने राज्य के खजाने को करीब 50 अरब पाकिस्तानी रुपये का नुकसान पहुंचाया। अदालत ने ट्रस्ट के अंतर्गत अल-कादिर विश्वविद्यालय को सरकार के हवाले करने का आदेश दिया है। फैसले के बाद इमरान खान ने कहा कि यह निर्णय न्यायपालिका की स्वतंत्रता को हानि पहुँचाता है और यह सब तानाशाही के तहत हो रहा है।
BIG BREAKING : अल-कादिर ट्रस्ट का गठन इमरान खान और उनके सहयोगियों ने किया था, जिसका उद्देश्य सोहावा, झेलम जिले में एक विश्वविद्यालय स्थापित करना था। हालांकि, आरोप है कि इसके लिए जमीन हड़पने और कई अन्य अनैतिक कार्यों को अंजाम दिया गया।