Big Breaking : पूर्व डिप्टी CM पर जानलेवा हमला, आसपास मौजूद लोगों ने बचाई जान, मचा हड़कंप…

अमृतसर। Big Breaking : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां स्वर्ण मंदिर के बाहर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने का प्रयास किया गया है। वे इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं।
मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने हमलावर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी का नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है। वह दल खालसा से जुड़ा हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, हमलावर की पहचान बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के पूर्व सदस्य के तौर पर की गई है। कहा जा रहा है कि वह 1984 में पाकिस्तान गया था और पाकिस्तान से पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की स्मलिंग करता था। हमलावर ने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध पर पर किताब भी लिखी है। वे बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी पंजाब की जेल में सजा काट चके है।
Read More : BIG BREAKING : ASI बना शैतान! अपनी पत्नी और साली को उतारा मौत के घाट, पढ़े सनसनीखेज खबर
बता दें कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल मंगलवार से अमृतसर के स्वर्ण मंदिर यानी श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे के बाहर पहरेदारी करके सजा काट रहे हैं। वह मंगलवार दोपहर को व्हीलचेयर पर गुरुद्वारे पहुंचे थे। उनके गले में दोषी होने की तख्ती भी लटकी है।
उन्होंने सजा के पहले दिन स्वर्ण मंदिर की सामुदायिक रसोई में बर्तन भी साफ किए। इस दौरान उन्होंने सेवादारों वाली परिधान पहनी। हाथ में पहरेदारी के लिए भाला रखे थे। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल के पैर में फैक्चर है, इसलिए प्लास्टर लगा हुआ है और वो व्हीलचेयर पर ही पहरेदारी कर रहे हैं।
सुखबीर बादल को क्या सुनाई गई सजा?
सिख समाज की ‘सुप्रीम अदालत’ यानी श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर बादल को सजा सुनाई है। वो गुरुद्वारे में सेवादारी करेंगे। बर्तन धोएंगे और पहरेदारी भी करेंगे। श्री दरबार साहिब में बने सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई भी करेंगे। जत्थेदार श्री अकाल तख्त ने बादल और उनकी पार्टी के नेताओं पर 2007 से लेकर 2017 तक अकाली दल की सरकार के समय धार्मिक गलतियों पर सजा सुनाई है। उसी सजा की भरपाई अकाली नेता सेवा करके कर रहे हैं।
VIDEO | Punjab: A man opened fire at Shiromani Akali Dal leader Sukhbir Singh Badal at the entrance of Golden Temple, Amritsar. The person was overpowered by people present on the spot. More details are awaited.#PunjabNews #SukhbirSinghBadal
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/LC55kCV864
— Press Trust of India (@PTI_News) December 4, 2024