Chhattisgarh

Big Breaking : फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक गिर पड़ा अभ्यर्थी, मौके पर ही हुई मौत, मचा हड़कंप

कांकेर। Big Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल कांकेर शहर के सैनिक ग्राउंड में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, वन रक्षक भर्ती के तहत फिजिकल टेस्ट के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। जिसके बाद से कैंप में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ के लिए मैदान में उतरा। लेकिन लगभग 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़ा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Read More : Big Breaking : राजधानी रायपुर में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, पैदल चल रहे बुजुर्ग को लगी ठोकर

बताया जा रहा है कि, युवक के गिरते ही ग्राउंड में मौजूद वन रक्षक भर्ती आयोजित करने वाले अधिकारी कर्मचारियों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक का नाम महेंद्र कुमार बताया जा रहा है। जो नरहरपुर कसवाही गांव का निवासी था।

Big Breaking : मामले पर कांकेर टीआई मनीष नागर ने कहा कि, सुबह घटना की सूचना मिली थी। नगर सैनिक ग्राउंड में वन रक्षक भर्ती चल रही है. इस दौरान नरहरपुर के एक युवक की फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई। मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। जांच के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button