Chhattisgarh

Big Breaking : तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 17 लोग घायल

Big Breaking : तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 17 लोग घायल

डांग। Big Breaking : गुजरात के डांग जिले में स्थित सापुतारा हिल स्टेशन के पास आज यानि रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रही एक निजी लक्जरी बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Big Breaking : कैसे हुआ हादसा?
प्रभारी पुलिस अधीक्षक एस. जी. पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस क्रैश बैरियर तोड़ते हुए लगभग 35 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 40 से अधिक तीर्थयात्री सवार थे। मृतकों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

Read More : CG BIG BREAKING : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पटरी से उतरी AC कोच, मचा हड़कंप…

Big Breaking : घायलों का इलाज जारी
हादसे के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। घायलों को अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Big Breaking : तीर्थयात्रा के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के रहने वाले थे। वे 23 दिसंबर से धार्मिक यात्रा पर निकले थे और उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद महाराष्ट्र के शिरडी, त्र्यंबकेश्वर और नासिक पहुंचे थे। रविवार सुबह जब वे सापुतारा में रुके और चाय पीने के बाद दोबारा यात्रा शुरू की, तो महज तीन-चार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह भीषण हादसा हो गया।

 

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button