Chhattisgarh

Big Breaking : गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 5 लोग घायल…

सूरजपुर, विष्णु कसेरा। Big Breaking : जिले के सिरसी इलाके में एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना बसदेई चौकी क्षेत्र के सिरसी में हुई।

Read More : Big Breaking : वायरल छत्तीसगढ़ की खबर का बड़ा असर, नशे में धुत डॉक्टर को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।

घायलों में से दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है, जबकि गर्भवती महिला और अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button