Big Breaking : वायरल छत्तीसगढ़ की खबर का बड़ा असर, नशे में धुत डॉक्टर को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

सूरजपुर। Big Breaking : नशे में धुत्त एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब कार्रवाई की गई है। मामले को वायरल छत्तीसगढ़ ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। जिसके बाद इस मामले में सिविल सर्जन ने डॉक्टर अनीश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं डॉक्टर के नशे की हालत में अस्पताल में काम करने और सार्वजनिक रूप से अनावश्यक व्यवहार करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
Surajpur News: : नशे में धुत डॉक्टर का वीडियो हुआ वायरल, ठीक से बोल भी नहीं पा रहा, देखें वीडियो
इस वीडियो में वह खुद को डॉक्टर अनीश बता रहा हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल के ड्यूटी टाइम के दौरान रिकॉर्ड किया गया, जब डॉक्टर अनीश अपनी ड्यूटी पर थे। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस वीडियो को लेकर मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर अनीश के खिलाफ निलंब
न की कार्रवाई जल्द हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही कोई ठोस कदम उठा सकता है।
देखें वीडियो-
View this post on Instagram