International

Big Breaking : नाव पलटने से बड़ा हादसा, 40 लोगों की डूबकर मौत, देश में पसरा मातम

Big Breaking : नाव पलटने से बड़ा हादसा, 40 लोगों की डूबकर मौत, देश में पसरा मातम

 

Big Breaking : नाव पलटने से बड़ा हादसा (Boat Accident) हुआ हैं। दरअसल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि, मोरक्को के पास एक नाव पलटने से 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। यह नाव स्पेन जा रही थी, जिसमें 80 प्रवासी सवार थे। प्रवासी अधिकार समूह “वॉकिंग बॉर्डर्स” ने बताया कि इस दुर्घटना में 50 से अधिक प्रवासी डूब गए हैं।

मोरक्को के अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले एक अन्य नाव के पलटने के बाद 36 लोगों को बचाया गया था, जो 2 जनवरी को मॉरिटानिया से 86 प्रवासियों को लेकर रवाना हुई थी। इन प्रवासियों में 66 पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे। वॉकिंग बॉर्डर्स की सीईओ हेलेना मालेनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अनुमान है कि डूबने वालों में 44 पाकिस्तानी नागरिक थे।

Read More : Big Breaking : बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 12 माओवादियों के मारे जाने की खबर, सुबह से चल रहा ऑपरेशन

Big Breaking : पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोरक्को में स्थित पाकिस्तान का दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। मंत्रालय ने बताया कि मोरक्को के दखला बंदरगाह के पास एक नाव पलटने की सूचना मिली है, जिसमें कई पाकिस्तानी नागरिक भी सवार थे। बयान में कहा गया कि इस घटना के बाद जीवित बचे लोग दखला में एक शिविर में ठहरे हुए हैं। पाकिस्तान ने अपनी दूतावास टीम को प्रभावित क्षेत्र में भेजकर बचाव कार्य शुरू किया है और पाकिस्तानियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट यूनिट को सक्रिय किया गया है।

Big Breaking : विदेश मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तान की संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों से घटना पर रिपोर्ट मांगी और कहा कि मानव तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button