चंडीगढ़। Big Breaking : आम आदमी पार्टी (AAP) के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना उनके घर पर हुई, जहां गोली उनके सिर में लगी। हालांकि, गोली किसने चलाई और कैसे चली, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
#WATCH | Ludhiana, Punjab: DCP Jaskaran Singh Teja says, " He (Gurpreet Gogi) was declared brought dead at the hospital…incident happened around 12 am…post mortem will be done to know the exact cause of death…" https://t.co/sZEFYD9bdc pic.twitter.com/53snOwUiyy
— ANI (@ANI) January 10, 2025
Big Breaking : डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि गोगी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना रात करीब 12 बजे की है और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि मौत का असली कारण स्पष्ट हो सके।
Read More : Big Breaking : सुरक्षा बल के जवानों को मिली बड़ी बड़ी सफलता, बरामद किया 10 किलो आईडी, नक्सलियों ने किया था प्लांट…
घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोग और सुरक्षा में तैनात कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। गोगी लहूलुहान अवस्था में कमरे में पड़े थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, लुधियाना पुलिस के उच्च अधिकारियों के अलावा थाना डिवीजन आठ की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Big Breaking : गोगी कुछ देर पहले ही प्राचीन शीतला माता मंदिर में बेअदबी और चोरी के मामले में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। मंदिर में हुई घटना के विरोध में स्थानीय लोगों से मुलाकात करने के बाद वह देर रात घर पहुंचे थे। पुलिस मामले की गहरी जांच कर रही है।