National

Big Breaking : निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचा मंच ढहा, 80 से ज्यादा लोग घायल, अफरा-तफरी का माहौल

Big Breaking : निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचा मंच ढहा, 80 से ज्यादा लोग घायल, अफरा-तफरी का माहौल

बागपत। Big Breaking : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जैन डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मंच अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

65 फीट ऊंचा मंच गिरने से हुआ हादसा
निर्वाण महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था, जहां श्रद्धालु भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का अभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। प्रतिमा तक पहुंचने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां अचानक टूट गईं, जिससे दर्जनों श्रद्धालु नीचे गिरकर घायल हो गए।

Big Breaking : हादसे के तुरंत बाद घायलों को एम्बुलेंस की कमी के चलते ई-रिक्शा और अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर बड़ौत कोतवाली के इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

Read More : CG Breaking : साइबर सेल की एक और बड़ी कार्रवाई! म्यूल बैंक अकाउंट मामले में 4 बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार, अब तक 72 आरोपी गिरफ्त में

मंच गिरने से मची भगदड़
गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर हुए इस हादसे में मान स्तंभ के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। अस्थायी संरचना कमजोर होने के कारण मंच का संतुलन बिगड़ गया और सीढ़ियां गिर गईं। इससे नीचे खड़े श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के दौरान भगदड़ मचने से घायलों की संख्या बढ़ गई।

Big Breaking : प्रशासन ने जांच के आदेश दिए
प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंच के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई थी। इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button