Entertainment

Big Boss : खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 19 की राह मुश्किल, प्रोड्यूसर के हटने से अधर में लटका भविष्य

Big Boss : खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 19 की राह मुश्किल, प्रोड्यूसर के हटने से अधर में लटका भविष्य

Big Boss : नई दिल्ली: रियलिटी शो की दुनिया के दो सबसे बड़े नाम, बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी, इस साल असमंजस के दौर से गुजर रहे हैं। इन शोज़ के प्रोड्यूसर रहे बनिजय एशिया (एंडेमोल शाइन इंडिया) ने कलर्स चैनल के साथ अपना एसोसिएशन खत्म कर दिया है, जिससे दोनों शो के नए सीजन की तैयारियां अधर में लटक गई हैं।

Big Boss : इस खबर से शो से जुड़े लोगों और फैंस को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो बनिजय एशिया के अंदरूनी विवादों के चलते दो महीने पहले एंडेमोल और चैनल के बीच रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई थी। करीब दो हफ्ते पहले बनिजय ने इन शोज़ से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया। हालांकि अभी तक कलर्स या बनिजय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Big Boss : सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी इस साल ऑनएयर नहीं होंगे, लेकिन इनसाइड रिपोर्ट्स कुछ और ही इशारा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इन शोज़ को कैंसिल नहीं किया गया है, बल्कि फिलहाल उन्हें पोस्टपोन कर दिया गया है। कलर्स चैनल नए प्रोड्यूसर की तलाश में जुटा हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि शो इसी साल लौटेंगे, संभवतः कुछ बड़े बदलावों और नए ट्विस्ट के साथ।

Big Boss : एक चर्चा यह भी है कि बिग बॉस का अगला सीजन कलर्स की बजाय सोनी टीवी पर प्रसारित हो सकता है। इसके अलावा अटकलें हैं कि बिग बॉस 18 की घटती टीआरपी और लगातार हो रहे विवादों के कारण प्रोडक्शन कंपनी ने शो से दूरी बनाने का फैसला किया। बीते सीजन में कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर लिए गए पक्षपाती फैसलों से भी प्रोड्यूसर्स असहमति में थे। साथ ही आर्थिक दबाव के चलते उन्हें कई कर्मचारियों की छंटनी भी करनी पड़ी।

 

READ MORE: CG NEWS : इन अधिकारियों की तबादला सूची जारी , सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें सूची

Big Boss : जहां तक खतरों के खिलाड़ी 15 की बात है, शो जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते में ऑनएयर होने वाला था, लेकिन अब इसकी तारीख अगस्त तक टाल दी गई है। बिग बॉस ओटीटी 4 को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है, जबकि आमतौर पर इसका प्रीमियर जून में होता है। बिग बॉस 19, जो सितंबर या अक्टूबर में आता है, अब खतरों के खिलाड़ी की देरी के कारण आगे खिसक सकता है क्योंकि स्टंट शो सलमान खान के शो से पहले प्रसारित होता है।

Big Boss : खतरों के खिलाड़ी के लिए कुछ नाम फाइनल हो चुके थे, जिनमें ओरी, ईशा मालवीय, मुनव्वर फारुकी, खुशबू पटानी और नीरज गोयत जैसे नाम शामिल हैं। बाकियों के साथ बातचीत चल रही थी। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या शो समय पर लौटेंगे या दर्शकों को इस बार लंबे इंतजार से गुजरना पड़ेगा।

 

READ MORE: ipl cricket match : आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 3 सटोरिया गिरफ्तार

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button