Big Blast In Factory : फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, राहत-बचाव कार्य जारी…
Big Blast In Factory : फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, राहत-बचाव कार्य जारी...

भंडारा। Big Blast In Factory : महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल, भंडारा जिले के आयुध फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ हैं। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मियों की खोज और बचाव कार्य जारी है। जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि यह विस्फोट सुबह करीब 10:30 बजे आयुध फैक्ट्री के परिसर में हुआ।
Read More : Bomb Blast : सेना के फायरिंग रेंज में ब्लास्ट, प्रशिक्षण के दौरान गोला बारूद कर रहे थे लोड, दो सैनिक शहीद (Big Blast In Factory)
Big Blast In Factory : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हैं।” उन्होंने विस्फोट में जान गंवाने वालों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
#WATCH नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट पर कहा, "भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं।"
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा में… pic.twitter.com/Mm0fP6DWYF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Big Blast In Factory : जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट के दौरान फैक्ट्री की छत ढह गई, जिसमें कम से कम 12 लोग दब गए। इनमें से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। विस्फोट इतना तीव्र था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घटना के बाद के एक वीडियो में कारखाने से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।
Mumbai, Maharashtra: An explosion occurred at the ammunition factory in Jawahar Nagar, Bhandara pic.twitter.com/oN7Ao9n77z
— IANS (@ians_india) January 24, 2025