National

Big Blast : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, सात लोगों की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम…

परगना। Big Blast : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक घर में हुए भीषण गैस सिलेंडर विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि मृतक एक ही परिवार के थे।

Read More : Big Blast : आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, आतंकियों ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बम से उड़ाया ट्रक, 11 लोगों की मौत

Big Blast : कैसे हुआ हादसा?

धोलाघाट गांव में रात करीब 9 बजे घर में दो गैस सिलेंडर रखे थे। आशंका है कि अंदर रखे पटाखों में आग लगने से विस्फोट हुआ, जिससे पूरे घर में आग फैल गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

Big Blast : इलाके में हड़कंप, जांच जारी

घटना के बाद इलाके को घेर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है कि क्या घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। एक महिला घायल हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटा है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button