Big Accident : अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में गिरी क्रूजर, एक की मौत, 10 लोग लापता, तलाशी अभियान जारी…
Big Accident : अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में गिरा वाहन, 10 लोग लापता, तलाशी अभियान जारी...

फतेहाबाद, हरियाणा। Big Accident : फतेहाबाद जिले में घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 10 लोग लापता हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब एक क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में गिर गई। राहत कार्य के दौरान एक 10 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।
घटना की जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के गांव महमड़ा के कुछ लोग पंजाब में एक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे। रात के करीब 10 बजे, जब वे क्रूजर गाड़ी में सवार होकर रतिया के गांव खाई से होते हुए सरदारेवाला की ओर जा रहे थे, तो घने कोहरे के कारण उनकी गाड़ी भाखड़ा नहर के पुल पर अनियंत्रित हो गई और सीधा नहर में गिर गई।
Read More : Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बरपाया कहर, ओमनी कार और इनोवा को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 4 की दर्दनाक मौत
Big Accident : गाड़ी के नहर में गिरने से पहले चालक जरनैल सिंह ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन उसके बाद से वह घटनास्थल से गायब है। गाड़ी में सवार 12 अन्य लोग नहर में गिर गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू टीम ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन 55 वर्षीय बलबीर सिंह का शव मिल गया।
Big Accident : प्रशासन ने बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली है और बचाव कार्य जारी है। हेड कॉन्स्टेबल गुरमीत सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, गाड़ी में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन अनुमान है कि करीब 13-14 लोग गाड़ी में थे। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग बचाव कार्य में पूरी तरह से जुटे हुए हैं।