National

Big Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, चार की मौत, कई घायल

आगरा। Big Accident : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक दुर्घटना लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के हुई, जब एक डबल डेकर बस तेज रफ्तार में चलते हुए अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

Big Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बनारस से आगरा की ओर आ रही थी और हाईवे पर तेज गति से दौड़ रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक ओर से उसके परखच्चे उड़ गए।

Read More : Big Breaking : हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, मचा हड़कंप, राहत-बचाव कार्य जारी…

Big Accident : घटना के बाद मचा हड़कंप
हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। अचानक आए जबरदस्त झटके से बस में चीख-पुकार मच गई। बस के आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया।

Big Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस चालक की लापरवाही थी या कोई अन्य कारण दुर्घटना की वजह बना।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button