National

Big Accident : हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 8 की मौत, 33 लोग घायल…

Big Accident : हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 8 की मौत, 33 लोग घायल...

 

वाराणसी। Big Accident : वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर सरोखनपुर अंडरपास के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो अलग-अलग हादसों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए।

पहली घटना में एक टाटा सूमो और दूसरी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में टाटा सूमो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More : BIG ACCIDENT : महाकुंभ से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, ड्राइवर की मौत

Big Accident : इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस भी ट्रेलर से टकरा गई, जिससे बस में सवार तीन यात्रियों की जान चली गई और 27 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री दिल्ली के रहने वाले थे, जो चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे थे। वहीं, टाटा सूमो में सवार सभी लोग झारखंड से आए थे और वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button