BusinessNational

Bank Holiday January 2024 : फटाफट निपटा ले लेन-देन के सरे काम, जनवरी माह में है छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक…

नई दिल्ली। Bank Holiday January 2024 : कल से नए साल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में अगर आपको बैंकिंग से जुड़े कुछ काम है तो आपको जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए। दरअसल जनवरी महीने में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। पूरे महीने में कुल 15 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इनमें साप्ताहिक छुट्टियां और विभिन्न त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं और एटीएम संचालन सामान्य रूप से जारी रहेंगे।

Read More : Relationship Tips : नए साल में अपने पार्टनर से करें ये 6 वादे, आपका रिश्ता होगा और भी गहरा और मजबूत!      (Bank Holiday January 2024)

जनवरी 2025 में बैंकों की छुट्टिया (Bank Holiday January 2024)

1 जनवरी: नए साल का दिन (कुछ राज्यों में छुट्टी)
2 जनवरी: नया साल और मन्नम जयंती (केरल और अन्य स्थानों में)
5 जनवरी: रविवार
6 जनवरी: गुरु गोबिंद सिंह जयंती (पंजाब और उत्तर भारत में)
11 जनवरी: दूसरा शनिवार
12 जनवरी: रविवार और स्वामी विवेकानंद जयंती
14 जनवरी: मकर संक्रांति और पोंगल (अलग-अलग राज्यों में)
15 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू और मकर संक्रांति (असम, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में)
16 जनवरी: उज्जवर तिरुनल (केरल)
19 जनवरी: रविवार
22 जनवरी: इमोइन (मणिपुर)
23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में)
25 जनवरी: चौथा शनिवार
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (रविवार को पड़ने के कारण एक छुट्टी कम)
30 जनवरी: सोनम लोसर (सिक्किम)

बैंकिंग पर पड़ने वाला प्रभाव (Bank Holiday January 2024)
जनवरी में होने वाली ये छुट्टियां विभिन्न त्योहारों और आयोजनों से जुड़ी हुई हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाएंगे। इन छुट्टियों के दौरान, संबंधित राज्यों के बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। हालांकि, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से कार्यरत रहेंगी।

प्रमुख त्योहार और छुट्टियां (Bank Holiday January 2024)
जनवरी में मकर संक्रांति, पोंगल, तिरुवल्लुवर दिवस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती जैसे प्रमुख त्योहार भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाएंगे। इस बार गणतंत्र दिवस रविवार को पड़ने के कारण अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी, लेकिन अन्य त्योहारों और आयोजनों के कारण राज्यों में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button