Chhattisgarh

CG News : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने बीएमओ के खिलाफ घेराव की दी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला…

CG News : Health coordinator employee union warned of siege against BMO, know what is the whole matter...

नारायणपुर | CG News : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने बीएमओ (खंड चिकित्सा अधिकारी) के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए संभाग स्तरीय घेराव की चेतावनी दी है। इस संबंध में संघ ने कलेक्टर नारायणपुर, संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। CG News

संघ ने पत्र में कर्मचारियों के उत्पीड़न, द्वेषपूर्ण कृत्यों, भ्रष्टाचार और अनुचित व्यवहार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने बताया कि रैतुराम कश्यप, जो कि स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर सेक्टर बेनूर, विकासखंड एवं जिला नारायणपुर में पदस्थ हैं, उन्हें डॉ. केशवचंद्र साहू द्वारा मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। CG News

संघ द्वारा लगाए गए प्रमुख आरोप एवं मांगें-

1. अनुचित अटैचमेंट

डॉ. केशवचंद्र साहू शासन के नियमों के विपरीत मूल पदस्थापना से अन्यत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर में संलग्न (अटैच) हैं, जबकि शासन ने 2014, 2022 और 2023 के आदेशों में यह प्रतिबंध लगाया है। संघ ने मांग की है कि उन्हें तत्काल मूल पदस्थापना पर भेजा जाए।

READ MORE : CG News : क्रिकेट प्रेमी कृपया ध्यान दें! रायपुर में टी-20 सेमीफाइनल के लिए यातायात पुलिस ने जारी किए मार्ग और पार्किंग निर्देश, जानिए कैसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक

2. वेतन रोकने का अवैध निर्णय

रैतुराम कश्यप के दिसंबर 2024 और फरवरी 2025 के वेतन को बिना किसी पूर्व सूचना एवं स्पष्टीकरण के रोक दिया गया। संघ ने वेतन की तत्काल बहाली की मांग की है। CG News

3. जातिगत गाली-गलौच और जबरन मोबाइल डेटा चोरी का आरोप

डॉ. केशवचंद्र साहू पर रैतुराम कश्यप के मोबाइल को जबरन छीनने, पासवर्ड लेकर निजी डेटा देखने और जातिगत अपशब्द कहने का आरोप है। संघ ने अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित कर्मचारी के साथ भेदभाव का मामला बताते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है।

4. भ्रष्टाचार और अवैध वसूली

पूर्व में डॉ. साहू पर जीवनदीप समिति के अध्यक्ष एवं सचिव रहते हुए फर्जी बिल बनाकर भ्रष्टाचार करने, यात्रा भत्ता पास कराने के लिए कर्मचारियों से 40% कमीशन लेने सहित कई वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। संघ ने जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉ. साहू को सेवा से निलंबित करने की मांग की है। CG News

READ MORE :  BREAKING NEWS : ASI रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, CBI ने साथी समेत दबोचा

5. अन्य कर्मचारियों के उत्पीड़न के आरोप

डॉ. साहू पर महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुशीला बघेल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया था, जिसकी पुष्टि जांच में हो चुकी है। संघ का कहना है कि इस तरह के भ्रष्ट अधिकारी को कोई भी प्रशासनिक प्रभार नहीं दिया जाना चाहिए।

संघ की चेतावनी

प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर रैतुराम कश्यप के रोके गए वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, डॉ. केशवचंद्र साहू को मूल पदस्थापना पर नहीं भेजा जाता और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तो संभाग स्तरीय घेराव किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश जैसवाल, प्रदेश सचिव प्रवीण ढिडवंशी एवं प्रवक्ता सुरेश पटेल ने कहा कि अगर शासन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करता, तो संगठन इस मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाने के लिए तैयार है। संघ ने स्पष्ट किया कि अगर इस आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और दोषी अधिकारियों की होगी। CG News

READ MORE :  CG Accident : नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा! ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को मारी टक्कर, 1 की मौत…दूसरा गंभीर

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button