
ओडिशा | Crime News : नवरंगपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 11 साल की लड़की को शराब पिलाने के बाद दो किशोरों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, घटना 15 मार्च को उस समय हुई जब लड़की उमरकोट थाना क्षेत्र के तहत अपने घर के पास होली खेल रही थी। ये मामला तब सामने आया जब अगले दिन लड़की ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। Crime News
लड़की के माता-पिता ने बाद में उमरकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया कि दो स्थानीय लड़कों ने उनकी बेटी को पहले शराब पीने के लिए मजबूर किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। नबरंगपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिहिर कुमार पांडा ने बताया कि हमने लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 15 और 17 साल के दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को नबरंगपुर की एक अदालत में पेश किया गया। Crime News
READ MORE : Murder girlfriend : LOVE स्टोरी कैसी बनी मर्डर मिस्ट्री, बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को मार डाला, पढ़िए कैसे हुआ प्यार का अंजाम…
अदालत ने उन्हें किशोर सुधार गृह भेज दिया। एसपी ने बताया कि अपराध करने के बाद लड़के इलाके से भाग गए और बाद में पुलिस ने उन्हें जिले में एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता और लड़के दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है और लड़के उसके दूर के रिश्तेदार हैं।
पीड़िता और लड़कों को यहां जिला मुख्यालय अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने बुधवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के बाहर कहा कि नबरंगपुर में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। राज्य में यौन उत्पीड़न आम बात हो गई है। हम राज्य में महिलाओं और लड़कियों के यौन उत्पीड़न की जांच के लिए सदन की एक समिति के गठन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में कांग्रेस 27 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। Crime News
READ MORE : CG BREAKING : करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर