Bemetara News:अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्लेसमेंट कर्मचारी संघ, काम बंद कर 71 कर्मचारी बैठे हड़ताल पर… निकाय में काम होगा प्रभावित
Bemetara News:अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्लेसमेंट कर्मचारी संघ, काम बंद कर 71 कर्मचारी बैठे हड़ताल पर.

Bemetara News: बेमेतरा: बेमेतरा जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक में नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी संघ काम बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। वही मिडिया को कर्मचारियों ने बताया कि वे पांच सूत्रीय मांग शासन व निकाय से कर रहे है। जिसमें नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों का ठेका प्रथा समाप्त किया जाए। निकाय में विगत 5 से 10 सालों तक कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। शासन के घोषणा अनुसार अन्य विभागों के तर्ज पर चार हजार रुपए प्रत्येक महीने श्रम सम्मान राशि दिया जाए।
Bemetara News: साथ ही निकाय स्तर पर नगर पालिका परिषद बेमेतरा में मई 2022 से जुलाई 2023 व आज दिनांक तक का लंबित ईपीएफ, ईएसआइसी राशि का भुगतान तथा प्रतिमाह समय पर वेतन का भुगतान हो। इन मांगो को लेकर नगरीय निकाय के 71 कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे है। उनका स्पष्ट कहना है कि पिछली सरकार से भी मांग किए थे, जो आजतक पूरा नहीं हो पाया है।
Bemetara News: अब हम साय सरकार से उम्मीद लगाए है। मांग पूरा होते ही हड़ताल समाप्त किया जाएगा। नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल चलता रहेगा। कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से नगर में सफाई, पेय जल, विद्युत, कार्यालयीन, लोकसेवा कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है।