Political
Delhi BJP अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ

नई दिल्ली। Delhi BJP से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस संबंधी परेशानी हो रही है। दो दिन पहले उन्होंने यमुना नदी में डुबकी लगाई थी। यमुना में डुबकी लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हुई थी।
Read More : BJP MLA Shagun Parihar ने शपथ लेते समय विधानसभा में जय श्री राम के लगाये नारे, पिता और चाचा को आतंकियों ने उतारा था मौत के घाट
आपको बता दें कि यमुना में डुबकी लगाने के बाद से वीरेन्द्र सचदेवा को लगातार सांस लेने में परेशानी व खुजली की समस्या हो रही थी। आज सुबह अचानक स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ता देख उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।