Chhattisgarh

Balodabazar News : एक बार फिर भड़का विवाद, पटाखा फोड़ने को लेकर मचा हंगामा, दामाखेड़ा में माहौल गर्म

Balodabazar NewsBalodabazar जिले के दामाखेड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटाखा फोड़ने को लेकर मामला गरमा गया है। दामाखेड़ा में अभी भी मामला गरमाया हुआ है। पुलिस ने 10-15 लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आपको बता दें कि दामाखेड़ा कबीर पंथ का सबसे बड़ा धामा माना जाता है। यहां के सर्वोच्च गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब हैं। जिनके बेटे उदीतमुनि नाम साहब पर आज हमला हो गया है। घटना की जानकारी लगते डिप्टी विजय शर्मा, आईजी व एसपी सहित भारी पुलिस बल रवाना किया गया है।

Read More : Lattest News : प्रधानमंत्री मोदी ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई, संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा है छत्तीसगढ़ Balodabazar News    

Balodabazar News : दरसल, जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के दामाखेड़ा के कबीर में शुक्रवार रात को पटाखा फोड़ने को लेकर भारी विवाद हो गया है। जिसके बाद स्थानिय लोगों ने गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब के बेटे उदीतमुनि नाम साहब पर हमला कर दिया। माना जा रहा है आश्रम में ग्रामीणों ने पटाखा फोड़कर आग लगाने की कोशिश की है। रोकने का प्रयास करने पर ग्रामीणों ने गुरु पुत्र पर हमला कर दिया।

Read More : Local News : धान खरीदी आपरेटर संघ वित्त मंत्री के आवास का करने जा रहे घेराव, पिछले कुछ दिनों से हैं लामबंद Balodabazar News 

घटना के बाद कबीर आश्रम सहित क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। वहीं मामले को गरमाता देख पुलिस ने संदेह के आधार अब तक 15 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं 10 लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है।

Balodabazar News : मामले में पुलिस ने दामाखेड़ा के सरपंच पति सहित अन्य लोगों पर अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सरपंच पति फरार बताया जा रहा है। सरपंच पति पर पहले भी शासकीय राशि गबन करने का आरोप लग चुका है। तब से क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button