Chhattisgarh

Bad News : एक व्यक्ति की नाकारापन की सजा भुगत रही प्रदेश की पूरी जनता! भरोसा खोती पुलिस, उग्र होती भीड़, आखिर जिम्मेदार कौन…

बलरामपुरhttps://balrampur.gov.in/। Bad News : बलरामपुर जिले के कोतवाली थाने में गुरुवार को युवक की सुसाइड का मामला अभी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि मामले में आज थाना प्रभारी पर कार्यवाही की गाज गिर चुकी है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को संयम बरतने की बातें कही जा रही है। बावजूद इस बीच बलरामपुर से अच्छी खबर नहीं आ रही है। यहां पुलिस पर से ग्रामीणों का भरोसा उठ गया है।

भीड़ उग्र हो रही है। सोशाल मीडिया में आज पुलिस को गुंडा व दंगई बताया जा रहा है। प्रदेश में दिनों-दिन पुलिस की छवि बिगड़ती जा रही है। एक के बाद एक अलग-अलग जिलों में पुलिस की चूक सामने आ रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। बलौदाबाजार, कवर्धा, सूरजपुर और अब बलरामपुर जिले के कोतवाली थाने में युवक की सुसाइड ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस को ग्रामीणों ने मैदान छोड़कर भागने पर मजबूर कर दिया है। इतना ही नहीं महिलाओं का गुस्सा इतना उग्र हो गया कि उन्होंने महिला एसएसपी को ही चप्पल और लाठी-डंडों से पीट दिया है। और ये सब ऐसे समय हो रहा जब महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आये हैं। ऐसे समय में प्रदेश जल रहा है।

Read More : Bad News : छत्तीसगढ़ में चरम पर है टोल प्लाजा ठेकेदारो की मनमानी वसूली

Bad News : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है। ठीक उस समय जब देश की महामहिम राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ में हैं। उस समय बलरामपुर से आ रहे ये चिंताजनक दृश्य छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था के अंतिम संस्कार का आधिकारिक ऐलान कर रहे हैं। पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद युवक की लाश ले जाने के दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। हालात यह हैं कि नागरिकों और पुलिस के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है। जनता पुलिस पर भरोसा नहीं कर रही है, हालात बेकाबू हैं।

Read More : Assembly Election : भाजपा कर रही अब तक की सबसे बड़ी जीत दावा, 10 महीने के गिनाई उपलब्धियां   Bad News: The state is suffering the  

Bad News : लोग लगातार उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ड़ंडा नहीं संभाल पा रही है। और उस डंडे को अब आम लोग पकड़ने लग रहे हैं। जो घातक हो सकता है। जल्द ही प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल हो। और सब लोग सुकून से जी सकें। किसी एक व्यक्ति की नाकारा पन की सजा पूरे प्रदेश को नहीं मिलनी चाहिये।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button