Bacheli News : बचेली में भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Bacheli News : बचेली में भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Bacheli News : फकरे आलम खान/बचेली : बचेली- भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस हर्ष के साथ बचेली में मनाया गया मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत सिह चौहान , नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल एव बचेली मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती , निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, की गरिमामय उपस्थिति में भाजपा मंडल बचेली के कार्यक्रताओ द्वारा पार्टी का झंडा फेहरा कर एवं मिठाई खिलाकर मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता,अटल बिहारी वाजपेयी,दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया | कार्यक्रम में वक्ताओं और अतिथियों द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्यों के जीवनी एवं संघर्ष के बारे में श्रोताओं को बताया गया |
Bacheli News : भारतीय जनता पार्टी भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्देय अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिया है ।
Bacheli News : इस कार्यक्रम में स्थापना दिवस के कार्यक्रम के सयोजक धनसिग नाग , विधायक प्रतिनिधि सुदिप्ता मंडल, पार्षद श्यामलाल सेठिया, पार्षद दीपक सरकार, पार्षद हरीश शर्मा, पार्षद झिलकी नाग , पार्षद बीना साहु, ऊषा किरण पात्रे, ओम प्रकाश जैन,हेमंत रजक, कूकू, नीलिमा सरकार,अर्जुन भास्कर, राधा भास्कर,आई टी सेल से पुष्पा सिह, शिप्रा विश्वास, परदेसी, सोनू वट्टी, अनिल, अर्नब चक्रवर्ती , दीपक शर्मा, रागिनी, अरुणा टंडन, अनुसुईया भोपले,शिखा अधिकारी, नफ़ीज़ कुरैशी,बादल कुंडू व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।