Chhattisgarh

Bacheli News : बचेली नगर का अस्थायी दखल अंततः नीलाम, 10.50 लाख में तय हुई बोली

Bacheli News : बचेली नगर का अस्थायी दखल अंततः नीलाम, 10.50 लाख में तय हुई बोली

Bacheli News : फकरे आलम /बचेली : बचेली नगर पालिका के विवादित अस्थायी दखल की नीलामी, जो मार्च माह में निर्धारित थी, एक बार फिर देर से संपन्न हुई। विगत तीन वर्षों से यह प्रक्रिया किसी न किसी कारणवश समय पर नहीं हो पा रही थी। इस वर्ष वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत यह नीलामी अप्रैल 26 को की जानी थी, जिसके लिए बोलीदाता पूरी तैयारी में थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा। इससे बोलीदाताओं में रोष देखने को मिला।

Bacheli News : नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) द्वारा 28 अप्रैल, सोमवार को नीलामी आयोजित करने की घोषणा की गई थी। निर्धारित तिथि को दोपहर बाद सरकारी बोली प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें 60 हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ अंततः 10.50 लाख रुपये में बोली को अंतिम रूप दिया गया। यह अस्थायी दखल अब नगर के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button