Bacheli News : मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), शाखा बचेली में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
Bacheli News : मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), शाखा बचेली में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

Bacheli News : फकरे आलम खान/बचेली : बचेली: मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), शाखा बचेली द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष चंद्र कुमार मंडावी ने इंटक भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाकर सभी ने देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
Bacheli News : नगर के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिससे इस आयोजन में विशेष गरिमा जुड़ी। समारोह में यूनियन के सचिव श्री आशीष यादव, श्रमिक बंधु, नगर के गणमान्य नागरिक एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Bacheli News : कार्यक्रम के दौरान चंद्र कुमार मंडावी ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए देश के संविधान और श्रमिकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज देश के विकास की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना यूनियन का मुख्य उद्देश्य है।
Bacheli News : कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस आयोजन ने श्रमिक समुदाय में राष्ट्रीयता और एकता का संदेश फैलाने का कार्य किया।