Chhattisgarh

Bacheli News : नगर पालिका बड़े बचेली कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा साव का धुंआधार जनसंपर्क,देखें वी​डियो….

Bacheli News : नगर पालिका बड़े बचेली कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा साव का धुंआधार जनसंपर्क,देखें वी​डियो....

Bacheli News : फकरे आलम. बचेली : बचेली नगर पालिका चुनाव के प्रचार में कांग्रेस पार्टी ने जोर-शोर से प्रचार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। कांग्रेस ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में विकास की दिशा में कड़ी मेहनत की है, जिसमें कोविड महामारी के दौरान नगरवासियों को सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रमुख रहा है। नगरवासियों को राशन, इलाज और कोविड सेंटरों में देखभाल की सुविधा दी गई, जिससे बचेली में किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

 

 

Bacheli News : इस कठिन दौर में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नगरवासियों की सेवा की। कोरोना संकट के बीच कांग्रेस के पार्षदों और नेताओं ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए लोगों के लिए राहत प्रदान की। इसके अलावा, शेष तीन साल में कांग्रेस ने नगर की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

 

 

 

Bacheli News : इन्हीं कारणों से कांग्रेस ने श्रीमती पूजा साव को दोबारा दुबारा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार चुना है, जो पिछले कार्यकाल में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। साथ ही, कांग्रेस ने 18 वार्डों में उम्मीदवारों को उतारा है, जो लगातार अपनी-अपनी वार्डों में सेवा में जुटे हैं।

 

 

Bacheli News : अब जनता की बारी है कि वह इस चुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन दे और नगर के विकास को और आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका निभाए। 11 तारीख को होने वाले मतदान में जनता से कांग्रेस को भारी समर्थन मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button