Bacheli Crime : दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार, शादी करने का किया था वादा
Bacheli Crime : दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार, शादी करने का किया था वादा

Bacheli Crime : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली : जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में महिला संबंधी अपराधो में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय(भा.पु.से. ) जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन(रा.पु.से.)के मार्गदर्शन एवं कमलजीत पाटले, एसडीओपी कटेकल्याण के पर्यवेक्षण में कटेकल्याण पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
Bacheli Crime : दिनांक 10.01.2025 को पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित आकर उसके साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट लिखाई कि आरोपी रामू सेठिया निवासी गुडसे द्वारा शादी करने का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक शोषण (बलात्कार) किया गया, पीड़िता द्वारा शादी करो बोलने पर आरोपी नहीं करूंगा बोलकर भाग गया।
Bacheli Crime : पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 03/2025 धारा 376 पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुए आरोपी रामू सेठिया पिता बोटी राम सेठिया उम्र 20 वर्ष साकिन गुडसे पटेलपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा को दिनांक 11.01.2025 को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय दन्तेवाड़ा में न्यायिक रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया। कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका:- निरीक्षक अर्जुन पटेल, सउनि0 पूनमसाय धुर्वा, जयमंगल श्यामले, आर. कृष्णा सिन्हा, घनश्याम सेन आदि रहे.
Bacheli Crime : नाम आरोपी:- रामू सेठिया पिता बोटी राम सेठिया उम्र 20 वर्ष साकिन गुडसे पटेलपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा।